Newswahni

मुंगेर की ब्रेड फैक्ट्री में लगी आग ओवन फटे लाख का नुकसान फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद पाया काबू कोई हताहत नहीं…




मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप मंगलवार दोपहर एक ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। दो ओवन मशीन में ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… फैक्ट्री के मैनेजर बबलू कुमार ने बताया कि यहां ब्रेड के साथ-साथ बिस्कुट और रस्क का भी निर्माण होता है। उन्होंने जानकारी दी कि घटना के समय बिजली नहीं थी, जिसके कारण जनरेटर चलाकर उत्पादन कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेड बनाने वाली ओवन मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में रखे कच्चे माल ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं से भर गया। इस घटना में फैक्ट्री में रखा सारा कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया, वहीं दो ओवन मशीनें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दो छोटी और एक बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ 10 से अधिक कर्मियों को लगाया गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फैक्ट्री के मालिक अशोक सितारिया के अनुसार, इस घटना में लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो आसपास के मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top