Newswahni

तमिलनाडु की वो सीट जहां विजय थलापति की पार्टी उम्मीदवार की हुई सबसे रोचक जीत सिर्फ वोट से दूसरे प्रत्याशी को हराया…



2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) ने सूबे में सबसे अधिक 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। तमिलनाडु के चुनाव परिणाम में सबसे चौंकाने वाला नतीजा तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट का रहा।

तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट से डीएमके उम्मीदवार और दिग्गज मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। पेरियाकरुप्पन को विजय की पार्टी टीवीके के उम्मीदवार एस. सेतुपति ने हराया। तमिलनाडु का यह नतीजा दिखाता है कि चुनाव में एक-एक वोट किस तरह किस्मत बदल सकती है।

1 वोट से जीते टीवीके उम्मीदवार एस. सेतुपति

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को तमिलनाडु में हुए चुनाव की गिनती 4 मई को हुई। चुनाव नतीजे के बाद सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 108 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही। परिणाम के बाद तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट सबसे अधिक चर्चा में रही।

दरअसल, तिरुप्पत्तूर सीट पर टीवीके के उम्मीदवार एस. सेतुपति और डीएमके उम्मीदवार और दिग्गज मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन आमने-सामने थे। जब इस सीट का नतीजा घोषित हुआ, तो एस. सेतुपति ने पेरियाकरुप्पन को सिर्फ 1 वोट से मात दे दी। सिर्फ 1 वोट से जीतने के बाद तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट चर्चा की विषय बन गई।

जानकारी के अनुसार तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट के नतीजे करीब 30 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव आयोग के अनुसार सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि के आर पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। पेरियाकरुप्पन को कुल  83,374 वोट मिलें। इस हार के बाद पेरियाकरुप्पन का 20 वर्षों का वर्चस्व समाप्त हो गया।

सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत

तमिलनाडु में टीवीके की जीत एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि तमिलनाडु में जून 1977 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) के प्रभुत्व से मुक्त सरकार बनना तय है। हालांकि, विजय को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत हैं और उनके पास 108 सीटें हैं। ऐसे में यह देखना होगा है कि वो किसके साथ गठबंधन करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top