Newswahni

अररिया में अवैध तस्करी में अरेस्ट डीसीएम ट्रक से मवेशी जब्त मवेशी बरामद मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू…




अररिया पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया है। इस विशेष कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 149 मवेशी और 5 वाहन जब्त किए गए हैं। इस दौरान 7 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान अररिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है। नरपतगंज थाना पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 28 मवेशी जब्त किए और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सफीक (26 वर्ष), निवासी सिमराही, थाना-कोढा, जिला-कटिहार, और गुलाम एसधनी (25 वर्ष), निवासी फरीदपुर, थाना-स्तवा, जिला-मालदा के रूप में हुई है। फारबिसगंज थाना पुलिस ने दो डीसीएम ट्रकों पर लदे 82 पशुओं के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। इनमें मो. मुन्ना, निवासी नवगछिया, जिला-भागलपुर; मो. ताहिर, निवासी इतमादि, थाना-बेलदौर, जिला-खगड़िया; और मो. रूस्तम, निवासी करबा बोल, थाना-चौथम, जिला-खगड़िया शामिल हैं। नगर थाना अररिया की टीम ने एक डीसीएम ट्रक से 27 मवेशियों के साथ मो. मनेर (32 वर्ष), निवासी सिमरिया, थाना-कोढा, जिला-कटिहार को गिरफ्तार किया। वहीं, सिमराहा थाना पुलिस ने टाटा 407 पिकअप वैन पर लदे 9 मवेशियों के साथ मो. नाजिम, निवासी कहुआ, थाना-बड़गाँव, जिला-दरभंगा को पकड़ा। एसपी बोले- अभियान जारी रहेगा पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पशुओं की तस्करी में लिप्त थे। जब्त किए गए वाहनों में डीसीएम ट्रक और पिकअप वैन शामिल हैं, जिनका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में पशु तस्करी निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अररिया एसपी ने कहा कि जिले में अवैध पशु तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top