Newswahni

गया सेंट्रल जेल में बंद बुजुर्ग कैदी की मौत हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था इलाज के दौरान तोड़ा…




गया सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र निवासी 70 साल के जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में लंबे समय से सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, जगदीश सिंह काफी समय से अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे थे और उनकी नियमित चिकित्सा जांच भी कराई जा रही थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष ने की पुष्टि अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद जगदीश सिंह की जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु होने की पुष्टि की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें शव सौंप दिया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी की तबीयत खराब होने पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई थी और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। प्रशासन ने यह भी कहा कि मामले में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियम के तहत पूरी की गई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top