![]()
जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हरला पुल के समीप एक ऑटो वाहन से 48 बोतल अंग्रेजी शराब (लगभग 27 लीटर) जब्त की गई है। इस दौरान एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार सुबह बताया कि टीम नियमित गश्ती और छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में हरला पुल के पास एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। पुतेरिया ले जाई जा रही थी शराब जांच के दौरान ऑटो की सीट के नीचे बनाए गए एक गुप्त तहखाने से शराब की खेप बरामद हुई। विभाग ने ऑटो वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुतेरिया गांव निवासी बिपिन कुमार पासवान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब हरला की ओर से पुतेरिया ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link