![]()
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हाथों “नेशनल यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री के विशेष आमंत्रण पर प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अठावले हर वर्ष समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले केवल पांच युवाओं को निजी रूप से यह सम्मान देते हैं। 15 वर्षों से मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय रोहित कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में देशभर में सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने समाज से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर सड़क से लेकर न्यायालय तक आवाज बुलंद की है। गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के बीच वे भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाले सशक्त चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। स्तनपान केंद्र अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रोहित सिंह द्वारा चलाया जा रहा स्तनपान केंद्र स्थापना अभियान खासा चर्चित रहा है। पिछले 12 वर्षों से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड और शॉपिंग मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर नवजात शिशु वाली माताओं के लिए स्तनपान केंद्र स्थापित करने की मुहिम आज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुकी है। बाल श्रम, प्लास्टिक बंदी और शिक्षा पर जोर रोहित सिंह के नेतृत्व में बाल श्रम मुक्ति अभियान के तहत बिहार के कई जिलों में ईंट भट्ठों, ढाबों और होटलों से बच्चों को मुक्त कराया गया। “हमारा प्रतिष्ठान–बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान” अभियान को भी आगे बढ़ाया गया। वर्ष 2014 से वे लगातार “प्लास्टिक मुक्त बिहार” अभियान चला रहे हैं। साथ ही शिक्षा माला, पर्यावरण संरक्षण और कोरोना काल में राहत कार्य भी उनके उल्लेखनीय प्रयासों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने की सराहना सम्मान समारोह में रामदास अठावले ने कहा कि रोहित सिंह जैसे युवा ही भारत को विश्वगुरु बनाने की क्षमता रखते हैं। रोहित सिंह ने इस अवसर पर डॉ. मनीष गवाई के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनका प्रोफाइल माननीय मंत्री तक पहुंचाया।
Source link