Newswahni

भाजपा की जीत पर जहानाबाद में जश्न पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी भगवामय हुआ कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की…




जहानाबाद में सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय अरवल मोड़ पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अरवल मोड़ पर एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने इस जीत को बंगाल की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश केसरी, कृष्णा गुप्ता, मुन्नी चन्द्रवंशी, कृष्णकांत कुमार, जिला मंत्री मनोज पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, जिला महामंत्री मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रिजु साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, रेणु देवी, धर्मेन्द्र पांडेय, संजय बाबा और दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top