Newswahni

गयाजी में हल्की बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव निकासी नहीं होने के कारण नाले का भी पानी बाहर आया सफाई का काम…




गयाजी शहर में सोमवार को हुई हल्की बारिश जलजमाव हो गया। नगर निगम कार्यालय परिसर भी पानी से भर गया, जिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। जिस विभाग पर शहर को जलजमाव से बचाने की जिम्मेदारी है, वह खुद पानी में डूबा नजर आया। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहता दिखा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक यह अभियान शुरू नहीं हुआ है। नालियों में जमा कचरा और गंदगी बारिश के पानी के साथ मिलकर जल निकासी में बाधा बन गई, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में ही शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया।
मशीन से भी पानी नहीं निकला नगर निगम कार्यालय खुद जलजमाव की चपेट में आ गया। कार्यालय परिसर में पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने हाइड्रा मशीन की सहायता से पानी निकालने का प्रयास किया। हालांकि, यह उपाय अस्थायी साबित हुआ और जलजमाव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। शहरवासियों में इस लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top