Newswahni

सियासत गर्म लेकिन दिल् ली में ठंडा ठंडा कूल कूल झमाझम बारिश से में शिमला जैसा सुहाना हुआ मौसम कुछ दिन और बरसेंगे…



Delhi-NCR Weather: मई महीने की शुरुआत को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन मौसम का यह कंफ्यूजिंग मिजाज नए महीने में भी बरकरार है। जहां सियासत पूरी तरह गर्मागर्म चल रही है, वहीं मौसम ठंडा-ठंडा और कूल-कूल बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की देर रात हुई बारिश सोमवार तक जारी रही। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं। बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन हवाओं के कारण लोगों को सर्दी महसूस हुई। इस बदले मौसम के मिजाज से लोगों को तपती धूप और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह पश्चिम से आने वाला मौसमी सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और तेज हवाएं लेकर आता है। इसी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में रात को अचानक बादल घिरे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम दर्ज की गई।

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में थोड़ी भारी बारिश के साथ गरज और चमक हुई।  मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 दर्ज हुआ जो कि सामान्य से से 2-3 डिग्री कम था। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और धूप की तपिश से थोड़ी राहत महसूस हुई।

मौसम के अचानक बदले रुख को देखते हुए IMD ने शाहदरा इलाके के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। वहीं उत्तरी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में सतर्कता बरतने के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top