Newswahni

Two Youths Killed in SH-55 Truck Collision



बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। रविवार देर रात SH-55 पर बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंझौल पंचायत-3 के सत्यारा चौक निवासी सुबोध चौधरी के पुत्र अमन कुमार उर्फ करुआ(25) और धर्मेंद्र सहनी के पुत्र शिवम क

.

रिसेप्शन पार्टी से घर लौट रहा था

मंझौल निवासी अरुण चौधरी के बेटे की शादी के बाद रिफाइनरी टाउनशिप में रिसेप्शन था। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों युवक बाइक से बेगूसराय आए थे। कार्यक्रम खत्म होने बाद घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 1:40 बजे खम्हार और मोहनपुर के बीच ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

भोज खाकर पीछे से आ रहे गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को सड़क पर गिरा देखा। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन दो भाई में सबसे बड़ा था। मां नीलम देवी मंझौल पंचायत-3 की मुखिया रह चुकी हैं। शिवम उर्फ सन्नी ने इसी साल फर्स्ट डिवीजन से मैट्रिक पास किया था। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं।

सरकार से सड़क चौड़ीकरण की मांग

अस्पताल पहुंचे मुखिया राजेश कुमार ने कहा कि काफी दुखद घटना है। अमन और शिवम दोनों हंसमुख और मिलनसार थे। SH-55 बेगूसराय का सबसे कन्जेस्टेड सड़क है। सबसे अधिक दुर्घटना इसी सड़क पर होता है। सरकार 4-4 लाख मुआवजा नहीं देकर जल्द से जल्द सड़क का चौड़ीकरण करवा दे तो हादसे में कमी आ जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top