Newswahni

ब्राइडल पार्टी लुक स्किन टोन आधारित मेकअप की सिखाई बारीकियां स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में पहल भोजपुर में गरीब लड़कियों…




भोजपुर शहर में स्वरोजगार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल हुई। इसके तहत कतिरा मोड़ स्थित न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून में आयोजित 10 दिवसीय फ्री मेकअप ट्रेनिंग कैंप का सफल समापन हो गया। इस कैंप में शहर की दर्जनों छात्राओं ने भाग लेकर मेकअप आर्टिस्ट बनने की बारीकियां सीखीं और अपने हुनर को निखारा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कैंप का आयोजन मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप तक की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान स्किन टोन के अनुसार मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी लुक, प्रोडक्ट चयन और प्रोफेशनल तकनीकों की बारीकियां सिखाई गईं। रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर मौजूद हैं खुशबू कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में मेकअप इंडस्ट्री तेजी से उभर रहा क्षेत्र है, जहां प्रशिक्षित युवतियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस फ्री कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लड़कियों को अवसर देना था, जो आर्थिक कारणों से प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ले पातीं, लेकिन इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। 10 दिनों के इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने न केवल नई तकनीकें सीखीं, बल्कि आत्मविश्वास भी हासिल किया। समापन समारोह रमना मैदान स्थित मंच पर आयोजित किया गया, जहां सभी प्रशिक्षित छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आ रहा था। प्रशिक्षण में सलोनी पाठक, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू सिंह, निशा कुमारी, निशा गुप्ता, प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी, शिखा कुमारी, झुन्नी सिंह और वीणा कुमारी सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। फिर से मुफ्त में लगेगा कैंप आयोजक खुशबू कुमारी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के नि:शुल्क प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें और मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित कर सकें। यह पहल शहर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top