Newswahni

मुंगेर में पुलिसकर्मी सस्पेंड अवैध वसूली करने का आरोप लगा था जांच में सबूत मिले एसपी ने की कार्रवाई…




मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जिले में तैनात दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोपों की पुष्टि होने के बाद की गई है। निलंबित किए गए अधिकारियों में कासिम बाजार और मुफस्सिल थाना के पुलिसकर्मी शामिल हैं। पहला मामला कासिम बाजार थाना से संबंधित है। यहां पदस्थापित सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अनिकेत कुमार झा पर पूर्व के अभियुक्तों से सांठगांठ रखने और थाना परिसर में अनुचित तरीके से बैठकें करने का आरोप था। विभागीय जांच में ये आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अवैध वसूली करने का आरोप लगा था
दूसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। यहां तैनात प्रोबेशनरी ट्रेनिंग कांस्टेबल (पीटीसी) अभिषेक कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। शिकायत में यह भी बताया गया था कि पैसे न देने पर संबंधित व्यक्तियों का काम जानबूझकर रोका जाता था। मुफस्सिल इंस्पेक्टर की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पीटीसी अभिषेक कुमार को भी निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने इस संबंध में कहा कि पूर्व अपराधियों से संपर्क रखना, थाने में बैठकबाजी करना और चरित्र सत्यापन में रिश्वत मांगना गंभीर अपराध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों के निर्वहन में पारदर्शिता और ईमानदारी अनिवार्य है। एसपी ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार पाए जाने पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top