Newswahni

कटिहार के बड़झल्ला में लीगल अवेयरनेस कैंप ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत और नालसा स्कीम्स की जानकारी मिली…




कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्राणपुर प्रखंड की बड़झल्ला पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बड़झल्ला पंचायत सरकार भवन परिसर, बुधनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रौशन राम ने की, जबकि इसका आयोजन अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, DLSA कटिहार कमलेश कुमार देऊ के निर्देश पर किया गया था। शिविर में ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता और स्थायी लोक अदालत से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पैनल अधिवक्ता पूनम सिंह ने मध्यस्थता की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि आपसी सुलह से मामलों का त्वरित और निःशुल्क निपटारा संभव है। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील उन्होंने आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का उल्लेख किया और ग्रामीणों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की। प्रखंड विधिक सहायता केंद्र के अधिकार मित्र इजहार आलम ने नालसा की SITARA योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना ट्रांसजेंडर समुदाय के पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। DLSA द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती इस योजना के तहत ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा और गरिमा गृह में आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आलम ने आगे बताया कि बिहार में ‘दोस्ताना सफर’ नामक एनजीओ के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार के भेदभाव या हिंसा की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है। शिविर में मो. फैजुद्दीन ने निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई, वहीं तटवासी समाज नियास के साकेत कुमार ने बाल संरक्षण कानूनों और संबंधित सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top