![]()
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 मई के बाद मौसम सामान्य होगा। फिर चिलचिलाती धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोग गर्मी से परेशान होंगे। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और पश्चिमी विक्षोभ का संयुक्त प्रभाव बताया जा रहा है। नमी और ठंडी हवा के कारण बादल बन रहे हैं, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। यही कारण है कि मई की शुरुआत में मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का अधिकत तापमान सामान्य से कम रहेगा राजधानी पटना में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कम है। शनिवार को मौसम की आई कुछ तस्वीरें… राज्य में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को कैमूर में सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे नंबर पर रोहतास (डेहरी) में 36.6 डिग्री पारा रहा।
Source link