Newswahni

दिल्ली में कड़कती बिजली और धूल भरे तूफान के साथ बारिश शुरू उत्तराखंड को लेकर भी ने जारी की चेतावनी जानें अपने शहर…



Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम अपना रंग बदलने वाला है और खतरनाक रुप अपने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राज्य में 4 और 5 मई के लिए कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है। राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के दूसरे जिलों के लिए 2 मई से 6 मई, 2026 तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि और तेज तूफान हवा चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, शनिवार रात करीब 10 बजे के बाद दिल्ली एनसीआर में भी झमाझम बारिश हुई।

शनिवार रात करीब 10 बजे दिल्ली एनसीआर में मौसम में अचानक से अपना रूप बदल लिया और झमाझम बारिश होने लगी। दिल्ली में कड़कती बिजली और धूल भरे तूफान के साथ बारिश हुई। नोएडा और ग्रेटेर नोएडा के इलाकों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी हुई। बारिश के चलते कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

उत्तराखंड के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने IMD के राज्य में खराब मौसम, आंधी-तूफान और बिजली गिरने के अनुमान को देखते हुए सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की हैं। IMD ने 4 और 5 मई, 2026 के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 5 मई, 2026 के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के दूसरे जिलों के लिए 2 मई से 6 मई, 2026 तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने जारी की सूचना

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा चेतावनी के बाद उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और पुनर्वास के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ‘सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी इमरजेंसी में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग एक्टिविटी को रेगुलेट करने, कमजोर इलाकों में मॉनिटरिंग बढ़ाने और राहत और बचाव टीमों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।’

जैसलमेर में गर्मी का प्रकोप जारी

भारतीय मौसम ने अनुसार जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (2.0°C से 4.0°C) रहा। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी हरियाणा से सटे उत्तराखंड, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से कम (3.0°C से 6.0°C) रहा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। जैसलमेर (राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.4°C दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top