Newswahni

साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किशनगंज में दिन से लापता थी दाहिना हाथ टूटा मिला…




किशनगंज में अपराधियों ने 2 दिन से लापता 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। बच्ची गांव के ही सरकारी स्कूल में क्लास 2 में पढ़ती थी। बच्ची के पिता मो. शकील दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वे आज दिल्ली से किशनगंज के लिए निकल चुके है। यह घटना दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मक्के के खेत से शनिवार को एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के शव को चचेरी बहन ने सबसे पहले देखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। अब जानें पूरी घटना… 2 दिन से घर से लापता थी मृतका बच्ची की पहचान दुर्गापुर निवासी मो. शकील की 8 साल की बेटी सेली परवीन के रूप में हुई है। सेली परवीन बीते 2 दिनों से अपने घर से लापता थी। गुरुवार सुबह 11 बजे से लापता हो गई थी, और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी। पुलिस और परिजन दोनों मिलकर बच्ची को ढूंढ रहे थे। तभी शनिवार को जब गांव के ही रहने वाली मृतका की एक चचेरी बहन मक्के के खेत में गई तो बच्ची के शव को जाल से लिपटा हुआ पाया। शव को देखते ही उसके शोर गुल करने के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही कोढ़ोबारी थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि बच्ची का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही – थाना अध्यक्ष थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि, मृतका बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया से यह हत्या ही लग रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच किया जा रहा है। बच्ची के दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top