Newswahni

गोल् ड लोन अकाउंट खूंखार कुत्तों का पहरा और रजाई में सोनम ऐसे पकड़ी गई दिल् ली की शातिर नौकरानी खुला सोना वाला…



दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला सोना उर्फ सोनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला घरेलू नौकरानी का काम करती है। उसने अपने घर को खतरनाक कुत्तों (पिटबुल, अमेरिकन बुली आदि) से घेरकर “डॉग फोर्ट्रेस” बना रखा था ताकि पुलिस अंदर न आ सके। जांच में सामने आया है कि घरेलू सहायिका के विभिन्न बैंकों में 15 गोल्ड लोन अकाउंट हैं और इनमें तीन में दो किलोग्राम सोना रखा गया है। अकाउंट में रखे आभूषणों की कीमत तीन करोड़ आंकी गई है। पुलिस का मानना है कि 15 गोल्ड लोन अकाउंट मिलना किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को अप्रैल महीने में शिकायत मिली थी कि शालीबार बाग में घरेलू नौकरानी के द्वारा एक घर में गोल्ड की चोरी की गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस महिला तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के सोने के गहनों को गिरवी रखकर लगभग 5 लाख का लोन लिया था।

पुलिस घर में ना घुस सके इसलिए पाले थे खतरनाक कुत्ते

पुलिस से बचने के लिए सोना उर्फ सोनिया ने अपने घर में करीब 15 खतरनाक कुत्ते पाल रखे थे, जिनमें पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड नस्ल के कुत्ते शामिल थे। कोई भी आसानी से घर के अंदर नहीं जा सकता था। पुलिस टीम ने छापेमारी से पहले पूरी योजना बनाई। कुत्तों से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए।

जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो कुत्तों के बीच से रास्ता बनाते हुए अंदर दाखिल हुई। तलाशी के दौरान आरोपी घर में रजाइयों के नीचे छिपी मिली, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए। उसने चोरी किए गए सोने के गहनों को अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिया था। इसके बदले उसने करीब 5 लाख रुपये का लोन लिया। पुलिस को अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट्स का पता चला है।

सोना के खिलाफ 18 साल पहले भी दर्ज हो चुका है केस

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपित महिला की शालीमार बाग में 19 अप्रैल और 29 सितंबर 2025 को हुई चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई है। इसके अलावा वर्ष 2008 में पंजाबी बाग थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी सोना का नाम सामने आया है। उसके खिलाफ लूट के दौरान जानबूझकर चोट पहुंचाने व चोरी की संपत्ति रखने की धारा के तहत मामला दर्ज पाया गया है।

सभी बैंक अकाउंट फ्रीज

पुलिस की छापेमारी में उसके मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस बैंक और फेड बैंक में लगभग 2 किलोग्राम सोने के गहने मिले हैं। फिलहाल उसके सभी बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। बाकी चोरी का सामान वापस पाने के लिए कई एजेंसियां कोशिश कर रही हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top