Newswahni

जबलपुर के बरगी डैम से निकाला गया क्रूज हादसे में लोगों की मौत मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान…



Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार को एक पर्यटक क्रूज डूब गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं कम से कम 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में मौतों पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘PMNRF से जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

यह भयावह हादसा 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े 5 बजे खमरिया टापू के पास हुआ था। तेज आंधी और तूफान के बीच यह 20 साल पुराना क्रूज डूब गया। एसडीआरएफ की टीम कल से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। ताजा जानकारी के मुताबिक, डैम में डूबे क्रूज को निकाल लिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top