Newswahni

सुपौल में खाली घर से लाख की चोरी शादी में शामिल होने गया था परिवार चोरों ने दीवार व खिड़की काटी…




सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड नंबर 3 में खाली घर से लगभग 9 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोरों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ददन लाल के घर को निशाना बनाया। वे दीवार काटकर और खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे। ददन लाल अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गए थे। परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो उन्हें घर में कुछ असामान्य लगा। अंदर से बंद था मेन गेट घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे उनका संदेह और बढ़ गया। इसके बाद परिजन पड़ोसी की छत के सहारे अपने घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था, दीवार कटी हुई थी और दोनों गोदरेज अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। 9 लाख रुपए की संपत्ति लेकर चोर फरार गृहस्वामी के अनुसार, चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 5 से 6 लाख रुपए की संपत्ति चुराई है। इनमें सोने के टॉप्स, नथुनी, जितिया, अंगूठी, चांदी के बलिया और पायल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 3 लाख रुपये नगद भी गायब हैं। कुल मिलाकर, चोरी हुई संपत्ति का अनुमानित मूल्य 8 से 9 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top