Newswahni

ट्रिपल मर्डर मामला पैतृक घर के विवाद में वारदात मां और दो बच्चों के मर्डर में आठ पर महिला से पहले भी मारपीट…




मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के बझिला गांव में मंगलवार को हुए ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पति संतोष कुमार साह उर्फ मिठाई लाल शाह के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हत्याकांड के पीछे पैतृक संपत्ति का विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी मृतका से मारपीट कर चुका था। इसको लेकर उसने पुलिस को आवेदन भी दिया था। पैतृक घर विवाद बना हत्या की वजह प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी रोशन कुमार, छोटू कुमार, अंजनी कुमार, सनी कुमार, शिवदयाल पासवान समेत अन्य पर आरोप है कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से संतोष कुमार साह की पत्नी रीता कुमारी और उनके दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पैतृक मकान और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से एक दिन पहले मिली थी धमकी पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को वह अपने कैटरिंग के काम से कांटी सादातपुर गए थे। लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में उनकी बाइक रोककर घर खाली करने की धमकी दी थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर घर नहीं छोड़ा तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। शादी से लौटने पर मिला खौफनाक मंजर घटना की रात संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अगली सुबह करीब 5 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजा बंद मिला। पीछे के रास्ते से अंदर जाने पर एक कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगा पाया गया। दरवाजा खोलने पर पत्नी और दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। तीनों के गले में लाल कपड़े की रस्सी कसकर लिपटी हुई थी। पहले भी हो चुकी थी मारपीट की घटना मृतका के साथ वर्ष 2024 में भी मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। आरोप है कि उसी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और गहने लूट लिए थे। उस समय भी पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। कमरे से टेंट में इस्तेमाल होने वाली कपड़े की रस्सी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top