
Akhilesh Yadav on CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘छोटा फैंटा’ कह दिया। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के नाम बदलते थे, उनका भी बंगाल पहुंचते ही नाम बदल गया।
29 अप्रैल को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘नाम बदलेवालों के बंगाल में जाकर नाम बदल गए। जो दूसरों का नाम बदलते थे, बंगाल जाकर उनका भी नाम बदल गया। पता नहीं किसका नाम है ‘छोटा फैंटा।’ मेरी जानकारी में नहीं है कि ये निजी चीजें कैसे बाहर आ गईं।’
उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है कि ये निजी बातें कैसे बाहर आ गईं। उन्होंने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की साथ ही ईडी, इनकम टैक्स विभाग, सेंट्रल फोर्स और आर्मी इंटेलिजेंस को भी इस मामले में लगाने की बात कही।
बता दें कि अखिलेश यादव ने यह बयान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में दिया। उनका यह बयान जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।