Newswahni

बक्सर में तेज आंधी बारिश जनजीवन प्रभावित पेड़ गिरने से सड़कें जाम बिजली आपूर्ति बाधित सिर में चोट लगने से बुजुर्ग घायल…




बक्सर जिले में बुधवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इसके कारण पूरा जिला प्रभावित हुआ। दिन में ही अंधेरा छा गया और धूल भरी आंधी के कारण लोगों को घरों में रहना पड़ा। सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़कों पर गिर गए, जिससे बक्सर–कोचस मार्ग समेत कई प्रमुख रास्ते रात 12 बजे तक जाम रहे। आंधी-बारिश का असर शादी-विवाह समारोहों पर भी पड़ा। कई बारातें रास्ते में फंस गईं और दूल्हों की गाड़ियां घंटों जाम में खड़ी रहीं। जिन घरों में बारातें पहुंचीं, वहां आंधी से तैयारियां बाधित हुईं। भारी टेंट और शामियाने हवा में उड़ गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। सैकड़ों मेहमानों के लिए बने पकवान धूल और बारिश से खराब हो गए। ई-रिक्शा पर गिरा पेड़ बक्सर कलेक्ट्रेट रोड पर आंधी के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। ई-रिक्शा में महिला-पुरुष समेत छह लोग सवार थे। इस घटना में सभी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ हटाकर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति गंभीर रही। पिठारी गांव के आनंद सिंह और उप मुखिया जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से कई घरों को नुकसान पहुंचा। लोगों को किसी तरह अपनी रस्में पूरी करनी पड़ीं। बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जिलेभर में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। बक्सर और चौसा में सुबह करीब 3 बजे बिजली बहाल हुई, जबकि कई अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह तक बिजली नहीं आ पाई। बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं। सिर पर पेड़ गिरने से शख्स घायल डुमरांव में सौ साल पुराना एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रही। वहीं राजपुर के पत्रकार शंकर पांडेय के 75 वर्षीय पिता राधेश्याम पांडेय पर पेड़ गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई है और उनका इलाज जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रेलवे क्षेत्र भी इस आपदा से अछूता नहीं रहा। बक्सर–रघुनाथपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई, जो एक खड़ी मालगाड़ी पर आ गिरी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि रेल परिचालन बाधित नहीं हुआ। आरपीएफ प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पेड़ को हटाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। लोग डरे-सहमे हैं और प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top