Newswahni

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाले इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने लोगों को पकड़ा…



दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने उत्तर भारत में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट का खुलासा किया है। 15 दिनों तक चले एक सघन और जटिल ऑपरेशन के बाद पुलिस ने गिरोह के 9 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जिगाना और ग्लॉक जैसी 23 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलें और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन भी मिले 

एडिशनल सीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। सिंडिकेट का मास्टरमाइंड शाहबाज अंसारी है, जो एक एनआईए (NIA) केस में पैरोल जंप कर फरार है। गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था, जिन्हें नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में स्मगल किया जाता था। इसके बाद इन हथियारों की दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अपराधियों तक आपूर्ति की जाती थी।

सुरक्षा से बचने के लिए ‘एन्क्रिप्टेड’ तकनीक 

पकड़े गए अपराधी पुलिस की निगरानी से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल के बजाय सिग्नल और व्हाट्सएप जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्यों की भूमिकाएं बंटी हुई थीं जैसे शाहबाज अंसारी मुख्य हैंडलर था, वहीं रेहान अंसारी लॉजिस्टिक्स और पैसों का लेन-देन संभालता था।

15 दिनों तक चला ऑपरेशन, आरोपियों को दबोचा  

स्पेशल सेल ने 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चले ऑपरेशन में दिल्ली, खुर्जा, लोनी, जौनपुर और सिकंदराबाद जैसे इलाकों से आरोपियों को दबोचा। वसीम मलिक जैसे कुख्यात अपराधी, जो जेल में रहते हुए भी अपना नेटवर्क चला रहा था, इस पूरे खेल का एक प्रमुख हिस्सा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अहमद, वसीक, राहिल, इमरान, फरदीन, अमन और विशाल शामिल हैं, जिन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब उन अंतरराष्ट्रीय रास्तों और संदिग्धों की गहन जांच कर रही है, जो इस सिंडिकेट को विदेशी हथियार मुहैया कराने में मदद कर रहे थे। फिलहाल, मुख्य आरोपी शाहबाज और रेहान की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों तक हथियारों के पहुंच रहे विदेशी लिंक पर बड़ा प्रहार किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top