Newswahni

सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत दूसरा जख्मी पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा बेलौरी से घर लौटते समय…




पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 15 साल के एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के फौरन बाद दोनों को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी चौक की है। मृतक की पहचान माधोपारा वार्ड-26 निवासी सोहेब आलम के बेटे आफताब आलम (15) के रूप में हुई है। ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी मृतक के पिता सोहेब आलम ने बताया कि आफताब अपने दोस्त कामरान आलम के साथ घर से बाइक लेकर किसी काम से बेलौरी गया था। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि आफताब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल कामरान आलम को तुरंत इलाज के लिए GMCH पूर्णिया ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कामरान माधोपारा में रहकर एसी रिपेयरिंग का काम करता था। घटना की खबर मिलते ही सांसद प्रतिनिधि आदिल और कांग्रेस नेता अली खान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दी जाए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है और थाने ले गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top