Newswahni

सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत बाइक से जा रहा था बारात रॉन्ग साइड से ट्रक ने मारी टक्कर…




बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक खगड़िया से बारात में शामिल होने के लिए मुंगेर जा रहा था। मृतक खगड़िया के रहीमपुर निवासी राजकुमार मंडल का बेटा अजय कुमार (23) है। बताया जा रहा कि रहीमपुर कारु मंडल टोला निवासी विनय कुमार की शादी मुंगेर के नौवागढ़ में होने वाली थी। सभी बाराती गाड़ी से गे, जबकि का दूल्हे का चचेरा भाई अजय कुमार मंडल और सुजीत कुमार मंडल बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बेहोश हो गए। साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने दोनों को पीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजीत का इलाज चल रहा है। घटना एनएच-333‌‌B साहेबपुर कमाल थाना की है। हीराटोल से 1 किमी आगे हादसा लाश का पोस्टमॉर्टम आज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में संजीत कुमार मंडल ने बताया कि हम अजय के साथ बाइक से जा रहे थे। हीराटोल जीरोमाइल से करीब 1 किलोमीटर आगे बढ़ते ही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आगे के क्या हुआ फिर मुझे नहीं पता।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top