Newswahni

परवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया दिल्ली का रहमान डकैत नया शीशमहल बनाने का दावा तस्वीरें दिखाकर बोले वे राजा की तरह…



BJP attack Arvind Kejriwal: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने से लगे बड़े झटके के बीच बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। शनिवार (25 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री परवेश वर्मा ने ‘शीशमहल’ को लेकर AAP संयोजक पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को ‘दिल्ली का रहमान डकैत’ तक बता दिया।

परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे धुरंधर का सीक्वल आया था ‘धुरंधर 2’, वैसे ही ‘शीशमहल 2’ हम आपको दिखाने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उस समय दिल्ली में ‘शीशमहल’ बनाया, जब कोरोना की लहर थी और दिल्ली की जनता मर रही थी।

‘धुरंधर जनता ने रहमान डकैत को हराया तो…’

परवेश वर्मा ने कहा कि जब हमारे दिल्ली के ‘धुरंधर’ मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया, तो उसके बाद वो पंजाब चले गए। पंजाब में जाने के बाद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई।

‘नया शीशमहल’ बनाने का दावा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल 95 लोधी स्टेट में वे शिफ्ट हुए हैं। जब उसकी तस्वीरें सामने आई, तो हम हैरान हो गए। मैं सादगी से रहूंगा कहने वाला आदमी आज आलीशान तरीके से रहता है। बार-बार इतनी कसम खाने वाला व्यक्ति उसको ऐसे घर में नींद कैसे आती होगी? क्या आपको अपने आप से घिन्न नहीं आती, दम नहीं घुटता?

परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल के नए बंगले की तस्वीरें भी दिखाई। उन्होंने दावा किया कि ये सरकारी घर है, लेकिन इसमें जो पैसा लगा है वो सरकारी नहीं है। इस घर में लगा हुआ एक-एक पैसा प्राइवेट है। आज हमको समझ में आता है कि जो आदमी कहता था कि मैं बंगला नहीं लूंगा, वो ये कहते थे कि मैं साधारण बंगला नहीं लूंगा। महल ले लूंगा, लेकिन साधारण घर नहीं लूंगा। ये देखकर समझ आता है। दिल्ली में जो भी सरकारी घर हैं, उनमें से एक भी घर ऐसा नहीं होगा।

दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल राजा की तरह रहते हैं। उन्हें वैसे रहना है तो रहें, लेकिन आम आदमी का ढोंग करना सही नहीं है।

BJP ने दागे केजरीवाल पर 4 सवाल

परवेश वर्मा ने केजरीवाल से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि ‘नए शीशमहल’ में किन कंपनियों को फायदा पहुंचाकर उनका पैसा आपने लगवाया है? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कई नेता हैं जो ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसलिए कल उनके ईमानदार नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने बार-बार केजरीवाल का भ्रष्टाचार देखा तो पार्टी में उनका दम घुटने लगा।

परवेश ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से चार सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल बताएंगे कि लोधी रोड वाले बंगले में कितना पैसा लगा है? ये जो नया ‘शीशमहल’ उन्होंने बनाया है, वो पैसा कहां से खर्च हुआ और किसका है? क्या ये सच नहीं है कि आपके इस शौक की वजह से ईमानदार कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं? दो कमरे के फ्लैट का वादा करने वाले को बार-बार ‘शीशमहल’ बनाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या इसमें घुसने की जनता को इजाजत होगी, उन्हें देखने की इजाजत होगी?

यह भी पढ़ें: ‘अदरक, लहसुन, जीरा,धनिया…, 7 चीजें मिलकर सब्जी नहीं बना सकती, AAP से बगावत करने वाले सांसदों का पंजाब CM मान ने उड़ाया मजाक
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top