Newswahni

रात की बारिश सुबह की ठंडक और ये खिली धूप सिक्किम को लेकर आखिर ऐसा क्या बोले मोदी हूटिंग करते नहीं थकी जनता…



PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरपूर्वी राज्य सिक्किम दौरे का आज दूसरा दिन है। वह सिक्किम के राज्य बनने के 50वें साल के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिक्किम को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जनता खुशी से फूले नहीं समाई। वहीं जनता की उत्सुकता देखकर पीएम भी मुस्कुराने लगे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं कल (27 मार्च) दोपहर बाद गंगटोक पहुंचा था। यहां आने से पहले मैं बंगाल चुनावों की गहमागहमी जरा व्यस्त था। यहां आते ही एक नई अनुभूति, नया आनंद और चारों तरफ उत्सव का माहौल, मन खुशियों से भर गया।

उन्होंने आगे तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि रात में हुई बारिश, फिर सुबह की ठंडक और ये खिली हुई धूप… सिक्किम के रंग ही निराले हैं। पूरब का स्वर्ग सिक्किम, आर्किडस का गार्डन सिक्किम। इसका अप्रतिम सौंदर्य, यहां की शान्ति, यहां का आध्यात्मिक आनंद, ये अनुभूति बड़े सौभाग्य से मिलती है। पीएम मोदी के इतना कहते ही जनता तालियां बजाने और हूटिंग करने लगी।

‘सिर्फ मोदी का नहीं, हिंदुस्तान का भी दिल जीता’

प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और देश में भेदभाव के लिए लगातार कोशिश हो रही है। आज सिक्किम ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दर्शन करा दिए। उन्होंने इस छोटे से कार्यक्रम में पूरा हिंदुस्तान आंखों के सामने खड़ा कर दिया। वाकई आपने दिल जीत लिया है। केवल मोदी का ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है आपने आज। यही तो भारत भक्ति, देशभक्ति होती है। नई पीढ़ी में इसी से देशभक्ति के भाव जागते हैं।’

पीएम ने किया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

बता दें कि  पीएम मोदी ने सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के जश्न के समापन समारोह कार्यक्रम में पूरे राज्य में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top