Newswahni

मोतिहारी में हजार का इनामी भू माफिया गिरफ्तार जमीन कब्जाने का वीडियो वायरल पुलिस ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई…




मोतिहारी पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी भू-माफिया विचारी राय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके के सक्रिय भू-माफियाओं और आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। विचारी राय मुफस्सिल थाना कांड संख्या 273/26 में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर जमीन कब्जाने और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप थे। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। 5 अप्रैल को मिली थी शिकायत प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार प्रियंका ने बताया कि 5 अप्रैल को एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप था कि विचारी राय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि विचारी राय अपनी थार गाड़ी से कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका पीछा शुरू किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और ऊपर कोठी की दिशा में जाने की कोशिश करने लगा। भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान रहेगा जारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिपरा कोठी थाना की मदद से घेराबंदी की। उसे कोटवा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अवैध कब्जा या आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है, जबकि अपराधियों में भय का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top