Newswahni

दरभंगा में मामूली विवाद में चाकूबाजी युवक घायल गर्दन में फंसा चाकू का टुकड़ा नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा…




दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने 3 नाबालिग को पकड़ा है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना लहटा गांव की है। DMCH में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन पीड़ित रौशन कुमार ने अपना बयान इलाज के दौरान डीएमसीएच में बेंता पुलिस को दिया। दर्ज बयान में उसने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही एक किशोर ने मामूली बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार देर शाम पोखर के पास टहल रहा था। इस दौरान किशोर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का एक हिस्सा टूटकर उसकी गर्दन में ही फंस गया। जानलेवा हमले की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल को सबसे पहले बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां ऑपरेशन करके गर्दन में फंसे चाकू के टुकड़े को बाहर निकाला।
वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने मामले में 3 नाबालिग को पकड़ा है। पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह केंद्र भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top