Newswahni

अगले दो घंटों में बारिश और धूल भरी आंधी के लिए रहें तैयार ने दिल्ली के लिए जारी किया अलर्ट…



Weather alert: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। जी हां, IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, कुछ घंटों में राजधानी और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि, दिल्ली-NCR की कई जगहों पर हल्की बारिश और बिजली (30-40 Km/h की तेज हवाएं) चलने की संभावना है।

दिल्ली से सटे इलाकों में भी होगी बारिश 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) नंदगांव, बरसाना (UP) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां भी 30-60 Km/h की तेज हवाएं चलेगी।  

आने वाले 7 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, सेंट्रल और नॉर्थवेस्ट इंडिया के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। हालांकि कई दिनों से चलने वाली भीषण गर्मी के बाद अब मौसम का रुख बदलने वाला है। अगले 7 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं झुलसाने वाली धूप तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

कहां मिलेगी राहत और कहां चलेगी ‘लू’?

IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जो तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।

हालांकि, राहत हर जगह एक साथ नहीं मिलेगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की चेतावनी दी है।

बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

भीषण गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर 256.11 GW तक पहुंच गई है। कूलिंग उपकरणों के अत्यधिक उपयोग ने ग्रिड पर दबाव बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पिएं, ओआरएस (ORS) का सेवन करें और सूती कपड़े पहनें। गर्मी के इस दौर में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top