Newswahni

खगड़िया वार्ड में नाला निर्माण का उद्घाटन लाख रुपए से जलजमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान महिलाओं को होगी सुविधा…




खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 में जलजमाव की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया है। गुरुवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना पर कुल 22 लाख 82 हजार 500 रुपए की लागत आएगी, जिसे नगर परिषद की प्राथमिक विकास योजनाओं में शामिल किया गया है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि वार्ड संख्या 16 के कई मोहल्लों में बरसात के दिनों में जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी होती थी। नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा हो जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती थीं। आर.सी.सी. नाला निर्माण से इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। पारदर्शी विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद खगड़िया की प्राथमिकता केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और पारदर्शी विकास सुनिश्चित करना है। सभी योजनाएं जनता की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप क्रियान्वित की जा रही हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसे समय पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पप्पू यादव, विपिन रॉय, अजय कोठारी, बबीता कोठारी, सारिका पारलीवाल, संगीता शर्मा, राजीव कुमार, रिशु कुमार, छोटे लाल, रितेश शर्मा, मोहम्मद गुलशन, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद मुन्नी और मोहम्मद मकबूल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महिलाओं को करना पड़ता था कठिनाइयों का सामना स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर.सी.सी. नाला निर्माण से न केवल जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। लोगों ने नगर सभापति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top