Newswahni

राघव चड्ढा के संपर्क में हैं पंजाब के विधायक अफवाहों पर बोले संजय सिंह ये झूठा प्रोपगैंडा उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने…



Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत करने वाले राघव चड्ढा समेत सातों सांसदों को लेकर पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। AAP सांसद संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति को एक याचिका दी है, जिसमें पार्टी छोड़ने वाले सभी सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई है।

रविवार (26 अप्रैल) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए हैं, अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिए और जहां जाना है वहां जाइए। उन्होंने कहा कि ये सांसद अब पार्टी के साथ नहीं हैं, इसलिए उनकी राज्यसभा सदस्यता भी जारी नहीं रहनी चाहिए। पार्टी छोड़ने के बाद भी ये सांसद अपनी सीट पर बने हुए हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

BJP और राघव चड्ढा झूठी खबरें फैला रहे- संजय सिंह

AAP सांसद ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि पंजाब के कई विधायक राघव चड्ढा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि BJP, राघव चड्ढा और अन्य लोग इस तरह की झूठी खबरें फैलाएंगे। इन लोगों को पूरे पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़कों पर हैं और उनके खिलाफ नारे लगा रहे हैं। पार्टी और पंजाब के साथ विश्वासघात करने के कारण जनता की भावना उनके खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि उनकी सदस्यता खत्म होने वाली है। तो कौन सा विधायक उनके साथ जुड़ेगा? इसलिए, यह झूठा प्रोपेगैंडा है। यह भ्रम फैलाने की एक कोशिश है। यह इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

राघव समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता के पद से हटा दिया था। इसके बाद 24 अप्रैल को राघव ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया और बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ 6 और सांसदों ने AAP को अलविदा कह दिया। हैरान कर देने वाली ये थी कि अशोक मित्तल जिन्हें राघव की जगह AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी।

AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में आए हैं। AAP से बगावत करने वालों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल के नाम शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top