Newswahni

औरंगाबाद में यूपी के किसान की मौत बेटे के साथ डॉक्टर से दिखाने के लिए रांची गए थे घर लौटते समय चलती ट्रेन…




औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर यूपी के किसान की मौत हो गई। बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है। मृतक महिपाल यादव मऊ जिले के देवकली देवलाश गांव के रहने वाले थे। घटना नबीनगर रोड स्टेशन के पास की है। पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया मृतक के बेटे चंद्रकेश कुमार ने बताया कि पिताजी की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इलाज के लिए रांची गए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे थे। नबीनगर रोड स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद वॉशरूम की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया।र स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने पीछे चार बेटे चंदन यादव(24), चंद्रकेश यादव(21), दीपक यादव(17) और दीपांशु यादव(12) को छोड़ गए हैं। महिपाल अपने बड़े बेटे की शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। जल्द ही घर में खुशियां आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top