
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और JDU नेता निशांत कुमार ने ‘सात निश्चय-3’ को लेकर मिडीय से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जबाब में नेता निशांत ने कहा ‘सात निश्चय-3 को लेकर सरकार ने जो वादा किया है, उसके लेकर सरकार उस ओर काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा ‘ हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे।’ इस दौरान निशांत कुमार ने सात निश्चय-2 का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया था।
जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU नेता निशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा ‘सात निश्चय-3 में हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। सरकार इस ओर काम कर रही है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिले। हमें उम्मीद है कि हम सभी लोगों को रोजगार देंगे।’
बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने ‘सात निश्चय-2’ की सफलता का भी जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा ‘पिछले साल सात निश्चय-2 में भी हमने वादा किया था कि हम 20 लाख को सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे तो हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया था। इस बार भी हमें उम्मीद है कि हम सभी लोगों को रोजगार देंगे।’
आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना पार्ट 3 (2025-2030) एक योजना है, जिसके तहत राज्य को 2030 तक एक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के तहत दोगुना रोजगार, दोगुनी आय और बेहतर स्वास्थ्य-शिक्षा पर केंद्रित है। इस योजना के तहत 1 करोड़ नौकरियां, 5 नई एक्सप्रेसवे, स्पोर्ट्स सिटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का लक्ष्य है।