Newswahni

नालंदा में बाइक और साइकिल की टक्कर युवक समेत लोगों की मौत परिजनों ने बस ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप…




नालंदा में तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के महरोगौरैया गांव के पास की है। मृतक अमरजीत कुमार इस्लामपुर के मुखर्जी नगर मुबारकपुर के रहने वाले थे। चाचा पशुपेंद्र पंडित ने बताया कि मेरा भतीजा बाइक से जा रहा था। रास्ते में बस ने टक्कर मार दी। जिससे मेरे भतीजे की मौत हो गई,जबकि चपेट में आने से बुजुर्ग साइकिल सवार की भी जान चली गई। बस ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। बुजुर्ग जहानाबाद जिला के रहने वाले थे। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे का कहना है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मारी है। हादसे में 2 लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top