![]()
सीतामढ़ी| स्प्रिंगडेल्स इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल सीतामढ़ी में विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को अर्थ डे के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या लिपिका अधिकारी ने बताया कि पृथ्वी को बचाए रखना हम सभी के लिए जरुरी है। इसके लिए सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना होगा। सभी को कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़-पौधें रहेंगे, तभी यह धरती सुरक्षित रहेगी। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रभावित किया। इन्होंने पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से धरती की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
Source link