Newswahni

भभुआ सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास आग कैमूर में फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया प्लांट सुरक्षित…




भभुआ सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को ऑक्सीजन प्लांट के ठीक पीछे झाड़ियों और कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से अस्पताल की बाउंड्री तक फैल गईं, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। आग की भयावहता को देखते हुए अस्पताल कर्मियों और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे ऑक्सीजन प्लांट के बेहद करीब पहुँच चुकी थीं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि आग अस्पताल के पीछे फैले कचरे और पास की बसवारी में लगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ऑक्सीजन प्लांट इसकी चपेट में आ सकता था, जिससे एक बड़ा विस्फोट या जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में अग्निशमन विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए कहीं भी जलती हुई तीली, बीड़ी-सिगरेट या चिंगारी न फेंकें। फिलहाल, टीम की सक्रियता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top