Newswahni

इलेक्टेड को हटाकर सलेक्टेड बन गए और नीतीश को फिनिश कर दिया तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर की तीखी टिप्पणी…



Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आज शायद इस दिन कि जरूरत ही नहीं पड़ती कि एक दिन का सत्र रखा जाए, अगर भाजपा पहले से ही तय कर देती कि उनका मुख्यमंत्री होगा। चुनाव के समय हम सभी ने देखा जेडीयू के नेता नारा लगाते थे कि 2025 से 30, फिर से नीतीश। लेकिन हम भी बोला करते थे कि ऐसी नौबत नहीं आएगी। हम जानते थे कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहने देगी और वही हुआ। जो 2025 से 30 का नारा था, बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया।’

वह कहते हैं कि ताज्जुब की बात यह कि किसी भी सरकार को विकास कार्य के लिए स्थिरता चाहिए होती है। लेकिन बिहार एक अजूबा राज्य है, जहां पांच साल में पांचवीं बार सरकार का गठन हुआ है। 21 साल राज करने के बाद भी एनडीए को पांच साल में पांच बार सरकार बनानी पड़ रही है, ये आश्चर्य की बात है कि आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आ रही है?

‘लालू जी की पाठशाला से निकले सम्राट चौधरी’

उन्होंने आगे कहा कि हम सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सलेक्टेड सीएम बन गए। हमारे लिए तो यह अच्छी बात है कि यह लालू जी की पाठशाला से निकले हैं। इलेक्टेड सीएम को सलेक्टेड सीएम ने हटाया, भले ही पहले पगड़ी उतार ली हो और मुंडन करा लिया हो। वो अलग बात है, लेकिन हम सम्राट चौधरी को कहेंगे कि आपने अपनी पगड़ी उतारकर जहां भी रखी है उस पगड़ी को संभालकर ही रखना। क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है। हम लोग संतुष्ट हैं, लेकिन ओरिजिनल भाजपा के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

तेजस्वी के किस बयान पर मचा हंगामा?

तेजस्वी यादव के कई बयान पर सत्तापक्ष के विधायकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस बीच, तेजस्वी यादव ने राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उन पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने शपथ ली, भले ही तीन-चार शब्द गड़बड़ा गए। जुबान फिसलती रहती है। इतना कहते ही सदन में काफी हंगामा हुआ। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top