Newswahni

दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन पारा डिग्री पहुंचा ने जारी किया हीट वेव अलर्ट जानें आपके शहर का हाल…



Delhi temperature today: राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार (23 अप्रैल) को इस गर्मी वाले सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से काफी ऊपर है, जिससे गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान) और मध्य-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

IMD की पोस्ट कर लोगों से अपील की गई है कि हाइड्रेटेड रहें, दोपहर की तेज धूप से बचें और सावधानी बरतें। वहीं, कल (24 अप्रैल 2026) की बात करें तो देश के मौसम में दो अलग-अलग तस्वीरें दिख रही हैं। उत्तर और मध्य भारत में लू का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल रहा है।

इन राज्यों में गर्मी का ज्यादा असर

उत्तर भारत: दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 4-5 दिन तक लू चलने का अलर्ट है। राजस्थान में 29 अप्रैल तक राहत नहीं मिलने वाली। रातें भी गर्म रहेंगी।
मध्य भारत: मध्य प्रदेश और विदर्भ में 27 अप्रैल तक गर्मी बनी रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 25 से 29 अप्रैल के बीच भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटा की तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। झारखंड में ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिण भारत में छिटपुट बारिश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

हालांकि, 27 अप्रैल के बाद उत्तर भारत में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। गर्मी से बचाव की बात की जाए तो, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, नारियल पानी और ORS लें।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर खास ध्यान दें।

IMD के मुताबिक, 26 अप्रैल तक तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है, उसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और गर्मी को हल्के में न लें। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top