![]()
दरभंगा के केवटी प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं में कथित घोटाले को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान और प्रमुख जीवछी देवी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘बीडीओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार बंद करो, अफसरों को पैसा पहुंचाना बंद करो, बीडीओ-प्रमुख मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। 14.87 लाख रुपए के गबन का आरोप पंचायत समिति सदस्य वसीम आरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई योजनाओं में बिना किसी धरातलीय कार्य के ही 14,87,300 की निकासी कर ली गई। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल का दुरुपयोग कर प्रमुख के परिजनों को ‘फर्जी मजदूर’ दिखाकर सरकारी राशि का भुगतान किया गया है। घोटाले का खुलासा करने के बाद उनके क्षेत्र की स्वीकृत योजनाओं जैसे पार्क, पीसीसी सड़क और आंगनवाड़ी की जियो-टैगिंग रोक दी गई है। पेड़ कटाई और साक्ष्य छिपाने का आरोप पंचायत समिति सदस्य इकबाल अंसारी ने बताया कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक 1010 (दिनांक 06.04.2026) में वित्तीय अनियमितता और राशि विचलन की पुष्टि की गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब तक बीडीओ चंद्र मोहन पासवान और प्रखंड प्रमुख जीवछी देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रखंड परिसर से 14 बहुमूल्य पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी हुई है। जांच से बचने के लिए BDO पर पुराने प्राकृतिक आपदा का हवाला देकर भ्रामक रिपोर्ट देने का भी आरोप है। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने BDO और प्रमुख के खिलाफ तत्काल नामजद FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जिलास्तर तक घेराव किया जाएगा।
Source link