Newswahni

गाजे बाजे के साथ कल निकलेगी विजयोत्सव शोभा यात्रा भागलपुर में हाथी घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र वीर कुंवर सिंह की जयंती पर…




भागलपुर में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए शहर में कल भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह की शुरुआत सुबह 8 बजे वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद यहीं से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक झांकियां शामिल होंगी। हाथी और घोड़े शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगे खास बात यह है कि इस बार हाथी और घोड़े शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगे, जिससे आयोजन और भी भव्य रूप लेगा। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। इस दौरान हजारों की संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। अलग-अलग माजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि 80 साल की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ जिस साहस और रणनीति के साथ उन्होंने लड़ाई लड़ी, वह अद्भुत है। इस विजयोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके बलिदान और वीरता से अवगत कराना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट डॉ. राजीव सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य आयोजन से एक दिन पहले 22 अप्रैल की शाम को प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को होने वाले मुख्य समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लानिंग और यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top