कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित AEDO की परीक्षा में नकल के आरोप में दो महिला अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। मामला सोमवार का है, लेकिन पुलिस ने मंगलवार की देर शाम इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं नवादा जिले की रहने वाली हैं। ए
.
एक महिला के पास से ब्लूटूथ डिवाइस जबकि दूसरी के पास से कथित आंसर लिखा कागज बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। मामला महावीर इंटर कालेज का है। इस कॉलेज में इस तरह की नकल का ये दूसरा मामला है।

पिछले शुक्रवार को भी इसी तरह की घटना इस कॉलेज में हुई थी। उस दिन एक युवक के पास से ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ा गया था।
जांच के दौरान महिला अभ्यर्थी पर हुआ था शक
घटना शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की है। यहां जांच के दौरान एक महिला अभ्यर्थी पर शक हुआ। तलाशी ली गई तो उसके पास से ब्लूटूथ उपकरण बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि डिवाइस को अंडरगार्मेंट्स में छिपाकर रखा गया था, ताकि आसानी से नकल की जा सके। सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जबलपुर से आई महिला को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि परीक्षा में गड़बड़ी की पूरी तैयारी के साथ एग्जाम सेंटर पर पहुंची थी। लेकिन पकड़ी गई।
इसी सेंटर से एक और महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया। उसके पास से कथित तौर पर आंसर लिखा हुआ पेपर बरामद हुआ। अधिकारियों ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया और विस्तृत जांच के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
शुक्रवार को पकड़े गए अभ्यर्थी ने बांह के नीचे चिपकाई थी चिप
इसी परीक्षा के दौरान शुक्रवार को गयाजी में एक पुरुष अभ्यर्थी को भी नकल करते पकड़ा गया था। उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा था, जबकि शरीर पर बांह के नीचे इलेक्ट्रॉनिक चिप चिपकाई गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने परीक्षा की पारदर्शिता व महावीर स्कूल पर संदेह व सवाल दोनो खड़े कर दिए हैं।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। लेकिन अचरज की बात है कि बीते शुक्रवार को पकड़े गए युवक का अब तक पुलिस नेटवर्क नहीं खंगाल सकी है। नेटवर्क खंगाले जाने के दावे हवा हवाई साबित होते रहे हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सख्ती बढ़ा दी गई है।