Newswahni

अश्विन से मुस्तफा बना शख्स कांड के बाद अब शिरडी के स्टोर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा…



Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) से सामने आए धर्मांतरण का मामला तूल पकड़े हुए है। इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच शिरडी के डीमार्ट स्टोर से भी इस तरह का मामला सामने आया है। यहां ‘अश्विन’नाम के एक युवक ने सहकर्मी सोहेल मनियार पर ‘ब्रेनवॉश’ कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।  

मामले को लेकर विवाद तब बढ़ा जब युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम बदलकर ‘मुस्तफा’ कर लिया और अपनी प्रोफाइल भी बदली। इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

स्टोर पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी

शिरडी के डी-मार्ट स्टोर में काम करने वाले अश्विन के धर्म परिवर्तन को लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी स्टोर पहुंच गए और इस पर उन्होंने प्रबंधन से जवाब मांगा। बताया जा रहा है कि स्टोर में करीब 150 लोग काम करते हैं।

संगठन के कार्यकर्ता देर रात तक वहां डटे रहे। वहीं, स्‍टोर के बाहर स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

निदा खान की खारिज हुई अंतरिम जमानत याचिका

नासिक जिले के TCS में महिलाओं संग धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का मामला इस वक्त सुर्खियों में हैं। मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि TCS कांड की मास्टरमाइंड बताई जा रही निदा खान ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट का रूख किया है। हालांकि, सोमवार (20 अप्रैल) को निदा खान को बड़ा झटका लगा। कोर्ट से उसकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। वहीं, अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है। बता दें कि खुद के गर्भवती होने का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी। TCS मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जांच का जिम्मा SIT को सौंपा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top