Newswahni

गया स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ युवक अरेस्ट लीटर शराब जब्त बैग में सामान भर कर रहा था तस्करी…




गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत एक कार्रवाई की है। इस दौरान एक युवक को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ पोस्ट गया ने जीआरपी गया और सीआईबी की मदद से यह कार्रवाई की। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। दोपहर करीब 2:45 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गाड़ी संख्या 12381 अप पूर्वा एक्सप्रेस से एक युवक संदिग्ध अवस्था में उतरा। उसके पास एक भारी ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग था, और वह प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा में तेजी से जा रहा था, जिससे सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ। फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के पास घेराबंदी कर रोका संदेह के आधार पर आरपीएफ टीम ने युवक को प्लेटफॉर्म नंबर 02/03 पर दिल्ली छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के पास घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम कुमार (21 ), पिता सुनील प्रसाद, निवासी सचई, थाना कुर्था, जिला अरवल (बिहार) बताया। जब उससे उसके बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी में मैजिक 11.610 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12,650 रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ ने मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए युवक शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गयाजी को सौंप दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top