Newswahni

शेखपुरा में पैक्स चुनाव के लिए वोटिंग जारी हजार मतदाता सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात…




शेखपुरा में सोमवार को सात प्राथमिक कृषक सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। यह मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। जिले के सात पैक्सों के लिए कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में लगभग 11 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। शेखपुरा सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय औधे मतदान केंद्र पर भी महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े दिखे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सदर प्रखंड के बीडीओ शिव शंकर राय ने पैक्स चुनाव के लिए सुरक्षा के मजबूत प्रबंधों की पुष्टि की। तीन पैक्स प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए जिलाधिकारी शेखर आनंद सहित अन्य अधिकारी विभिन्न बूथों का दौरा कर शांति व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में कुल 10 पैक्स का चुनाव होना था, लेकिन इनमें से तीन पैक्स (गगरी, पैन और चकंद्रा) में सभी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top