Newswahni

Patna Ganga Drowning | 2 Bodies Found, SDRF Searches for 2 Missing



.

पटना के दीघा सेतु घाट पर रविवार को नहाने के दौरान 4 बच्चे अलग-अलग समय पर डूब हैं। 3 घंटे घंटे के बाद 2 की लाश मिली है। दो की खोजबीन की जा रही है। SDRF की टीम से मदद ली जा रही है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी नहाने के लिए घाट पर गए थे। नहाने के दौरान पानी की गहराई में चले गए।

दीघा थानेदार ने बताया कि एक बच्चा दोपहर 1:00, दूसरा-तीसरा 2:30 बजे के आसपास और चौथा शाम 4:30 बजे के करीब डूबा है। इनमें से तीन की पहचान हो गई है।

एक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जक्कनपुर के रहने वाले आदित्य कुमार उर्फ प्रिंस (15) और दानापुर के सुल्तानपुर कुशवाहा पंचायत के कृषु कुमार(16) बॉडी बरामद हुई है। श्री कृष्णा पुरी न्यू पुनाईचक निवासी करण कुमार (13) और अन्य एक अज्ञात की खोजबीन जारी है। घटना दीघा थाना क्षेत्र की है।

करण मां के साथ नहाने गया था

करण के चाचा जदयू नेता नागेंद्र गिरी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में बच्चा डूब गया, लेकिन वे लोग एनडीआरएफ का इंतजार करते रहे। काफी देर के बाद एनडीआरएफ की टीम आई तो सर्च शुरू किया गया।

शाम ढलते ही सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अब सुबह में प्रशासन की ओर से सर्च करने की बात कही गई है। करण 8वीं का छात्र था। घाट के पास अपने मां के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

कृषु के पिता राजू चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी पूजा करने गई थी, इसी दौरान घाट पर गांव का एक दूसरा लड़का डूब रहा था, उसी को बचाने के लिए मेरा बेटा कूदा और डूब गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top