Newswahni

अंतिम संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर पलटा एक की मौत बेगूसराय के बी पर हादसा लोग जख्मी खगड़िया से मुंगेर जा रहे थे…




बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में NH- 333 (बी) सड़क पर आज शव यात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर के रघुनाथपुर गांव के पास सड़क किनारे गड्ढा में पलट जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान खगड़िया के गंगौर ओपी क्षेत्र स्थित लाभगांव के रहने वाले कमल यादव के बेटे सूचित यादव (30) के रूप में किया गया है। खगड़िया के लाभगांव से आज शवयात्रा में तीन ट्रैक्टर विष्णुपुर आहोक कीर्तिटोल आहोक घाट गांव होते हुए हीरा टोल जीरोमाइल से होते हुए मुंगेर घाट की ओर जा रहा था। दो ट्रैक्टर आगे निकल गया और पीछे से जा रहा ट्रैक्टर रघुनाथपुर गांव में मध्य विद्यालय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के पूरब वाले गड्ढे में लुढ़क गया‌। जिससे उस पर सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दौड़े आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरत साहेबपुर कमाल पीएचसी पहुंचाया गया‌। जहां से लाभगांव के रहने वाले सूचित यादव (38), सुरेंद्र यादव (50), बबलू कुमार (40), रंजन यादव (42), संजीव साह (43), कैलाश यादव (30), नंदकिशोर यादव (55) घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त इसके साथ ही खगड़िया के मुरादपुर निवासी विजय यादव (40) और संजय यादव (53) को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जहां कि बेगूसराय में इलाज के दौरान सूचित यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था। उस पर 10-15 लोग सवार थे। इसी दौरान गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, तो कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। लाभगांव से बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सभी घायलों को लेकर इलाज के लिए अलग-अलग जी अस्पताल में लेकर चले गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top