Newswahni

गोपालगंज में बैंक से लौट रही महिला की मौत मंथली पेंशन की जानकारी करने गई थीं तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर…




गोपालगंज में एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बरौली थाना क्षेत्र के बरौली सलेमपुर बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला बैंक से पेंशन संबंधी कार्य निपटाकर घर लौट रही थीं। मृतका की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व. ननद लाल बैठा की पत्नी रस्मुनिया देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पैदल ही घर जा रही थीं जानकारी के अनुसार, रस्मुनिया देवी अपनी मासिक पेंशन की जानकारी लेने और बैंक संबंधी अन्य कार्य पूरे करने के लिए बरौली बैंक शाखा गई थीं। बैंक का काम निपटाने के बाद वह पैदल ही सड़क के किनारे अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की खबर मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, मॉडल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top