Newswahni

से लाख लूटने वाले बदमाश अरेस्ट गयाजी में पिस्तौल सहित रुपए बरामद कैश को नशा करने में किया खर्च…




गयाजी के इमामगंज के पाकरडीह में दिनदहाड़े CSP लूट कांड हुई थी।हथियार के बल पर CSP संचालक से दो लाख से अधिक की रकम लूट ली गई थी। घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गए थे, लेकिन अब पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को दबोच लिया है। इमामगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूट की रकम में से 3500 रुपए और एक पिस्तौल बरामद किया गया है। मनिहारी बिश्रामपुर पुल के पास से गिरफ्तारी इमामगंज के एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मृत्युंजय पासवान, बिंदु पासवान और राहुल पासवान शामिल हैं। इनमें मृत्युंजय पासवान इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है। हालांकि, वारदात के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन दूर बैठकर पूरी घटना को वह ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने तीनों को मनिहारी बिश्रामपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लूट की पूरी रकम आपस में बांट ली गई थी। इसके बाद पैसे को नशा और अन्य मदों में खर्चों में उड़ा दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। खास बात यह रही कि छापेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे कुछ और आरोपी भी चढ़ गए, जो पहले से फरार चल रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के और कितने सदस्य सक्रिय हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top