Newswahni

गयाजी में पशु तस्करी के नेटवर्क का खुलासा कंटेनर से बैल बरामद प्राथमिक जांच के बाद ट्रस्ट भेजा तस्करों की पहचान में जुटी…




गयाजी के बांकेबाजार थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर पशु तस्करी का पर्दाफाश किया है। थाना गेट के पास कंटेनर से 26 बैल बरामद किए हैं। सभी को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कंटेनर इलाके से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर को रोककर तलाशी शुरू की गई। जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी चौंक गई। अंदर 26 बैल बुरी तरह रखे थे। कई की हालत खराब थी। कुछ बेहद कमजोर दिखे। घुटन और थकान साफ नजर आ रही थी। पुलिस ने बिना देर किए सभी बैलों को बाहर निकलवाया। मौके पर ही प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद ट्रस्ट में भेजा गया। वहां खाने-पीने और देखभाल की व्यवस्था कराई गई है। पुलिस ने सख्ती की बात कही है थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मामला अवैध पशु परिवहन का है। चालक और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बैलों को कहां से लाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार सख्ती जरूरी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज होगा। पशु तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल इस कार्रवाई ने तस्करों के बीच हड़कंप मचा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top